{"_id":"688fb040a409c730f9020737","slug":"kushinagar-news-electricity-supply-disrupted-for-24-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142856-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
Mon, 04 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र भिस्वां मठवालगिरी पर शनिवार की रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति न मिलने से क्षेत्र के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। गांवों में लोगों के फोन बंद हो गया था। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
उपभोक्ता पानी सहित अन्य जरूरतों को लेकर परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ दिन पहले केंद्र की क्षमता दुगनी हुई है, लेकिन टेक्निकल फाॅल्ट से बिजली कटौती हो गई, जिससे रातभर बिजली न आने पर लोग चैन से सो नहीं सके। रविवार को सुबह बारिश होने के कारण शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई। लगातार 24 घंटे बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।