{"_id":"6876a066871d9272db03bad9","slug":"kushinagar-news-case-filed-against-unknown-tractor-driver-in-the-case-of-death-of-four-kavadias-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141629-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार कावड़ियों की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार कावड़ियों की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस
Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
- हाईवे पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकाई थी कार, खनन अधिकारी ने भी हादसे के बाद किया चालान
पटहेरवा। क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित बगही कुटी के पास रविवार की दोपहर बाबा धाम से दर्शन कर घर के लिए सिद्धार्थनगर जा रहे लग्जरी कार सवार चार कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लापरवाही पूर्वक सड़क पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने से भिड़ंत से मौत के मामले में मृत सुजीत जायसवाल के पिता रामनरेश जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। ट्रैक्टर चालक अभी भाग गया है। हादसे के बाद खनन अधिकारी की जांच में अवैध मिट्टी खनन मिली तो ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक तमकुही की तरह से फोरलेन पर बगही कुटी की तरफ जाने के लिए ट्रैक्टर घुमा रहा था। इसी दौरान बाबा धाम से थावे माता दर्शन कर लौट रहे लग्जरी कार सवार छह लोगों की कार ट्राॅली में पीछे से जा टकराई। कार का आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लग्जरी कार सवार सुजीत जायसवाल व रामकरण गुप्ता निवासी सिद्धार्थनगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायल राजेश शर्मा (40) निवासी पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, प्रशांत शर्मा (35), मनोज सिंह (40) निवासी फूलपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को सीएचसी तमकुही एम्बुलेंस से पहुंचाया गया, जहां मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कैलाश मणि त्रिपाठी (45) निवासी सिद्धार्थनगर को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसी दिन शाम मृतक के परिजन शवों को सिद्धार्थनगर लेते गए। उधर घटना के बाद खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर का चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रामनरेश जायसवाल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग की ओर से भी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान किया गया है।