फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar news : Big boat stuck in the middle of Gandak river 150 people are on board

कुशीनगर : गण्डक की बीच धारा में फंसी बड़ी नाव, 150 लोग हैं सवार 

Fri, 18 Jun 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 02:07 AM IST
सार

  • नदी के उस पार खेती देखने गए थे ग्रामीण
  • शाम को बड़ी नाव से वापस लौट रहे थे
  • बड़ी नाव का इंजन फेल हो गया जिसकी वजह से लोग फंस गए

विज्ञापन
Kushinagar news : Big boat stuck in the middle of Gandak river 150 people are on board
गांव के लोग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरवापट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवाखास के बरवापट्टी घाट पर बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे नाव नदी पार कर रहे लगभग 150 लोग नाव समेत नदी में फंस गए। बताया जा रहा है कि नाव में लगे इंजन में आई तकनीकी खामी के चलते नाव धारा में फंस गई। करीब पांच किमी बहकर नाव संपूर्णानगर गांव के सामने धारा में रुक गई। नाव पर सवार लोगों को दूसरी छोटी नावों से बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

 
नदी के उत्तर तरफ बसे ग्राम सभा अमवाखास के टोला भगवानपुर, बनरही, सम्पूर्णा नगर, किशुनवा, बक्सर आदि में दक्षिण तरफ के किसान खेती करने गए थे। ग्रामीण अपना खेत देखकर बड़ी नाव से शाम करीब सात बजे अपने घर वापस आ रहे थे। बीच धारा में नाव का इंजन बन्द हो गया। नाव पर सवार लगभग 150 ग्रामीण नाव के साथ बहने लगे। नाव पर सवार ग्रामीणों मे चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते नाव लगभग पांच किलोमीटर तक बहते हुए अमवा दीगर के टोला सम्पूर्णनगर के पास जाकर रुकी। लोग फंसे हुए हैं। नाव में सवार 150 ग्रामीणों की जान खतरे में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम एस राजालिंगम ने बताया कि हमे खबर मिली थी कि कुछ लोग गंडक नदी में नाव में फंस गए हैं। लोगों को बचाया जा रहा है। डीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को खबर कर दी है। 

ग्राम प्रधान ने की मदद
नाव में फंसे ग्रामीणों की मदद को प्रशासन आगे नहीं आया तो अमवा दीगर के प्रधान रिंकू सिंह पटेल ने अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। अब तक अनिल यादव निवासी जमुआन, कन्हाई यादव, बुटन ठाकुर ग्राम पंचायत बभनौली, इसहाक अंसारी, गोपाल यादव निवासी दशाहवा, लालू यादव धोविघटवा, वीरेन्द्र यादव, आमोद, अंगद बभनौली, मलख, सामदेव, गुप्त सागर, गुड्डू, सिकेन्द्र, संजय, छांगुर, रमेश आदि को बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed