फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: 74 primary schools of the district will not be merged

Kushinagar News: मर्ज नहीं किए जाएंगे जिले के 74 प्राथमिक स्कूल

Mon, 04 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: 74 primary schools of the district will not be merged
पडरौना। शासन के निर्देश के बाद जिले में 50 से कम संख्या वाले चिह्नित 178 परिषदीय विद्यालयों का समायोजन या अटैच होना था, लेकिन अब चिह्नित स्कूलों में से 74 काे मर्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय शासन की तरफ से एक किमी के दायरे में ही स्कूलों का समायोजन करने के आदेश के बाद स्कूल प्रबंध समिति की असहमति और निर्धारित दूरी अधिक होने की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 104 स्कूलों में 60 स्कूलों में बच्चों ने नए विद्यालय में पहुंच कर पढ़ाई शुरू कर दी है। समायोजन के बाद जो विद्यालय भवन खाली हुए हैं, उनमें प्री प्राइमरी (को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र) के उपयोग में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद से जिले में 2464 परिषदीय संचालित होते हैं। इनमें 1640 प्राथमिक विद्यालय, 286 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 538 कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें से कई विद्यालयों में नामांकन कम हुए हैं। शासन की तरफ से ऐसे विद्यालयों को पास के विद्यालय में समायोजित करने का आदेश दिया था। शासन की तरफ से मिले आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिन विद्यालयों में नामांकन कम हुआ था, उन विद्यालयों की सूची बनाई गई थी।
कम नामांकन वाले इन विद्यालयों के बच्चों को अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों में समायोजित किया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी ब्लॉकों में 50 या 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों का डाटा तैयार किया था। इसके दायरे में कुल 178 विद्यालय आए थे। उनका पास के विद्यालयों में युग्मन कर दिया।

इसके बाद में शिक्षकों को विद्यालय में नामांकित बच्चों के अभिभावक, ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से सहमति लेकर एक प्रस्ताव तैयार करने के बाद दूसरे स्कूलों में जाने का आदेश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed