{"_id":"5ef3897c8ebc3e4320275a0c","slug":"kushinagar-new-nine-corona-positive-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3557607166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट--
विज्ञापन
जिले में नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव, 105 हुए संक्रमित
पुलिस लाइन और पडरौना नगर के मालवीय नगर में दूसरी बार मिले हैं केस
पडरौना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में दो, दुदही क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी में तीन, कसया क्षेत्र के जिगिना व सेवरही क्षेत्र के मथौली में मिला एक-एक केस
बुधवार को एक मरीज ठीक होकर अपने घर लौटा है
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। बुधवार को जिले में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है जिनमें से 45 एक्टिव हैं। इसके अलावा तीन की मौत हो चुकी है। शेष 56 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बुधवार को जो नए मामले सामने आए उसमें से एक पडरौना नगर के मालवीय नगर मुहल्ले का व एक पुलिस लाइन का सिपाही है। इसके अलावा पडरौना ब्लॉक के गोपालपुर गांव में दो, दुदही क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी में तीन तथा कसया क्षेत्र के जिगिना व सेवरही क्षेत्र के मथौली का एक-एक मामला है। पुलिस लाइन और मालवीय नगर मुहल्ले में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को कुल 137 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से नौ पॉजिटिव व शेष 128 का सैंपल निगेटिव पाया गया है। नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 105 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस 45 हैं। मंगलवार की रात में एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौटा है। बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इस वक्त लक्ष्मीपुर एलवन अटैच्ड अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा छह मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। एक मरीज मिलिट्री हास्टपीटल गोरखपुर में भर्ती है। एक इलाज नोएडा व एक का दिल्ली में चल रहा है।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अत्यावश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें।
हरियाणा में कुशीनगर के कोरोना पॉजीटिव की मौत
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को हरियाणा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह व्यक्ति हरियाणा के रोशन नगर की विजयपुर कालोनी में अपने पूरे परिवार के साथ रहकर सिलाई का कार्य करता था। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने हरियाणा के क्यूआरजी हॉस्पिटल ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 16 में भर्ती कराया था। वहीं इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। हरियाणा में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।