{"_id":"64540db5b81ffd7a740beef4","slug":"kushinagar-naxalite-rajan-arrested-with-a-reward-of-five-lakhs-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar : पांच लाख का इनामी नक्सली राजन सहयोगी के साथ गिरफ्तार, दो एके 47 और ढेर सारे कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar : पांच लाख का इनामी नक्सली राजन सहयोगी के साथ गिरफ्तार, दो एके 47 और ढेर सारे कारतूस बरामद
Fri, 05 May 2023 01:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 01:40 PM IST
सार
नक्सली राजन पर पांच लाख का इनाम था। दोनों के पास से दो एके 47, पांच मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी बगहा के एसपी ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन
निशानदेही पर बरामद हथियार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर में गंडक नदी के किनारे बिहार की एसटीएफ और पुलिस टीम के संयुक्त छापे में नक्सली राजन उर्फ प्रहार और उसके सहयोगी को को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली राजन पर पांच लाख का इनाम था। दोनों के पास से दो एके 47, पांच मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी बगहा के एसपी ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में नक्सली गतिविधियां चलाने वाले पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली और उसके एक साथी को बिहार एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार किया है। इन दोनों की निशानदेही पर दो एके-47, पांच मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किया है। इन्हें बृहस्पतिवार की शाम को बगहां पुलिस कार्यालय लाया गया, जहां बेतिया के डीआईजी ने देर शाम प्रेसवार्ता कर इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के सारण जिला में गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से बिहार एसटीएफ व पुलिस ने नक्सली रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। राजन के ऊपर 40 तो उसके साथी पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पिछले 22 वर्षों से इनकी तलाश कर रही थी। कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र में यह नक्सली सक्रिय था।
विज्ञापन