{"_id":"60660ab78ebc3ee64a3566c0","slug":"kushinagar-latest-news-kushinagar-news-gkp390476876","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रेचर पर फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग को सुरक्षा कर्मियों ने बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रेचर पर फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग को सुरक्षा कर्मियों ने बैरंग लौटाया
विज्ञापन
विकलांग को स्ट्रेचर पर कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार।संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
स्ट्रेचर पर फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग को सुरक्षा कर्मियों ने बैरंग लौटाया
- डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम से मिलने की जताई थी इच्छा
- घंटों कलेक्ट्रेट गेट पर इंतजार करने के बाद वापस लौटा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार की दोपहर में एक कुनबा अपने दिव्यांग बेटे को जिला अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेकर न्याय की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम से मिलने की गुहार लगाई लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद भी पीड़ित परिवार घंटों कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर अधिकारियों का इंतजार करता रहा। थक हारकर परिवार वापस लौट गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी बिंदु देवी स्ट्रेचर पर लेकर दिव्यांग बेटे राज कुशवाहा के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। बिंदू ने बताया कि 23 मार्च को वह अपने पति के साथ खेत में गन्ने के बीज की रखवाली कर रहीं थीं। इसी दौरान कुछ लोग उनके खेत में पहुंचे और गन्ने का बीज खेत से उठा ले गए। इसका विरोध करने पर लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। हमलवरों ने दिव्यांग बेटे राज को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिव्यांग बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और आरोपियों को थाने ले जाकर छोड़ दिया। इस मामले में कार्रवाई के लिए पटहेरवा पुलिस को बार-बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुखी पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम एस राजलिंगम क्षेत्र भ्रमण पर थे। पीड़ित परिवार ने एडीएम से मिलने की इच्छा जताई लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने एडीएम को दूसरे कार्य में व्यस्त बताकर बिना मिलवाए ही वापस कर दिया। इसके बाद भी पीड़ित परिवार अधिकारियों से मिलने की आस में कलेक्ट्रेट परिसर में घंटों प्रतीक्षा करता रहा।
मुझे इसकी जानकारी नहीं : एडीएम
एडीएम विंध्यवासिनी राय का कहना है कि पूरे दिन कलेक्ट्रेट में उनसे ऐसा कोई पीड़ित मिलने नहीं पहुंचा। उनके सुरक्षा कर्मियों ने भी किसी को पीड़ित को मिलने आने से नहीं रोका होगा। शिकायतकर्ता अगर आता है तो उसकी बात सुनकर यथासंभव नियमानुसार उसकी मदद की जाएगी।