फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kurki of criminals

Kushinagar News: जिले में 31 अपराधियों की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति हुई कुर्क

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
kurki of criminals
31 मई को गैंगस्टर जिला पंचायत सदस्य की ढाई करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क
विज्ञापन

एक वर्ष के अंदर 61 मुकदमों में 217 लोगों को पुलिस भेज चुकी जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में एक जून 2022 से 31 मई 2023 तक 31 गैंगस्टरों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। सबसे अधिक कुर्की तुर्कपट्टी थाना थाने में हुई है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में अपराधियों पर कार्रवाई की है। इनकी संपत्ति भी कुर्क की गई है। यूपी गिरोहबंद अधिनियम में कार्रवाई करते हुए कुल 61 मुकदमों में 217 लोगों पर कार्रवाई की गई। 31 अपराधियों की 14,10,63,000 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी सपा के जिला पंचायत सदस्य एवं गैंगस्टर अमरेश यादव के छहूं स्थित ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसके पूर्व भी एक वर्ष के भीतर पडरौना कोतवाली पुलिस ने दो पशु तस्करों गैंगस्टर बनवीरपुर निवासी कलीम और फैय्याज की 12 लाख की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने टॉप-10 अपराधी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज निवासी सुलेमान की 80 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी सोहरोना निवासी चैतू उर्फ रामचरित्र की पांच लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की।
कसया थाने की पुलिस ने शराब माफिया सेमरा धूसी निवासी अमरनाथ कुशवाहा की चार करोड़ 95 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। 18 जून को रामकोला पुलिस ने खैरटवा निवासी गणेश तिवारी की 50 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की।
तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने गड़हिया निवासी दिलीप सिंह की 60 हजार की संपत्ति कुर्क की। इसी तरह पटहेरवा थाने की पुलिस ने पिपरा कनक निवासी शमसुल हुदा की दो लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की।
जटहां बाजार पुलिस ने पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर निवासी रहमत अली की 30 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। हनुमानगंज पुलिस ने कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सेमरा हर्दो निवासी अख्तर की संपत्ति कुर्क की। विशुनपुरा पुलिस ने शराब माफिया मठिया माफी गोड़रिया निवासी राजेश कुशवाहा की 60 हजार की संपत्ति कुर्क की।
वर्जन
31 गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क की गई है। जल्द ही कुछ और अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिले के बड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां से अपराध का सफाया करना है।

-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed