फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kubersthan won the inaugural match, defeating Gopalganj.

Kushinagar News: गोपालगंज को हराकर कुबेरस्थान ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 16 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kubersthan won the inaugural match, defeating Gopalganj.
तमकुहीराज। क्षेत्र के दाहूगंज स्थित मिनी स्टेडियम पर सोमवार को आठ दिवसीय टीआरएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में कुबेरस्थान की टीम ने मुनमुन इलेवन गोपालगंज को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच मुनमुन इलेवन गोपालगंज और सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुनमुन इलेवन गोपालगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट गंवाकर 258 रन बनाए। रिंकू यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद खेलकर छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। जवाब में कुबेरस्थान की टीम ने 14 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। 30 गेंदों 96 रन बनाने वाले कुबेरस्थान के बल्लेबाज रवि सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मंगलवार को राजपुर और बगहा पश्चिम चंपारण के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मौके पर रजनीश राय, अनूप राय, मृत्युंजय ठकुराई, शैलेंद्र ठकुराई, मुकेश,जहांगीर, गुलाम, रंजन, करन यादव, रमेश यादव, भीम, मनीष, अमित, लड्डू दिनेश चौहान, सच्चिदानंद यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed