फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Krishna got first place in the 3000 meter race competition.

Kushinagar News: तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कृष्ण को मिला पहला स्थान

Sun, 19 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Krishna got first place in the 3000 meter race competition.
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में मेडल के साथ विजेता प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया 
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कृष्ण कुमार जायसवाल प्रथम व बाबू दयाल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में आंचल राय प्रथम व आर्या मणि द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कॉलेज, कुशीनगर, नवल एकेडमी सपहां, जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायणपुर कोठी, जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया आदि कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग की हुई। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद व थ्री-स्टेप, बांस कूद, भाला क्षेपण, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण, तार गोला क्षेपण की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रकर्ष पाठक ने भजन, गजल, भाव गीत, शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में इसी कॉलेज की श्रृष्टि अव्वल रहीं। इसके अलावा क्रियात्मक गीत, कवि दरबार व एकांकी में भी प्रकर्ष पाठक व टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, हरिकेश सिंह, अमरजीत मिश्र, जयनाथ प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed