फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kotedar and performance against Secretary

कोटेदार और सेक्रेट्री के विरुद्ध प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kotedar and performance against Secretary
जंगल नाहरछपरा गांव के लोग काफी संख्या में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। क्षेत्र के जंगल नाहरछपरा गांव के लोग काफी संख्या में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। शिकायतकर्ताओं ने गांव के कोटेदार पर अंत्योदय कार्डधारकों का नाम सूची से हटाकर अपात्रों का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



इसके अलावा ग्राम पंचायत सेक्रेट्री की ओर से फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराए जाने की भी शिकायत की। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी विनय जायसवाल की अगुवाई में अरविंद कुशवाहा, जयसिंह कुशवाहा, उदय प्रताप, दीपनारायण, मुकुंदा, हियुवा के जिलामंत्री मनीष जायसवाल, कृष्णप्रताप कुशवाहा, गोरख सिंह, नरेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा सहित कई लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोटेदार व ग्राम पंचायत सेक्रेट्री के विरुद्ध प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन


शिकायकर्ताओं का आरोप था कि कोटेदार ने अंत्योदय कार्डधारकों की सूची में गड़बड़ी करके वेबसाइट पर नई सूची में अपात्रों का नाम दर्ज करा दिया है, जबकि पहले के अंत्योदय कार्डधारकों का नाम हटा दिया गया है। इन लोगों ने निरस्त हुए नाम पुन: सूची में दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ शिकायतकर्ताओं ने ग्राम पंचायत सेक्रेट्री पर कई अन्य लोगों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों को मारने पीटने और उल्टे थाने में जाकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। इन लोगों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कमल, हरिलाल, छोटेलाल, दरोगा, जितेंद्र, ओमप्रकाश, बीरबल चौधरी, अमरावती देवी, सिकंदर, सुकदेव सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed