फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kotdar's election postponed on protest

विरोध पर टल गया कोटेदार का चुनाव

Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kotdar's election postponed on protest
विरोध पर टल गया कोटेदार का चुनाव
विज्ञापन

जटहा बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कंठीछपरा गांव में रविवार को राशन की दुकान के चयन के लिए बैठक हुई। इसमें चार समूह से जुड़े लोगों ने दावेदारी पेश की, लेकिन समूह को दुुकान आवंटित करने का विरोध करने पर चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
गांव के संविलियन विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान नगई राजभर की अध्यक्षता में शुरू हुई राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया में एक सेक्शन पीएसी के साथ तीन थानों की पुलिस तैनात की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच चयन प्रक्रिया में गांव की चार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राशन की दुकान लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश की। गांव के लोगों ने समूह को कोटा नहीं देने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर राशन के दुकान की चयन प्रक्रिया स्थगित कर समूह के सभी प्रपत्रों को एसडीएम को भेज दिया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, प्रभारी एडीओ आईएसबी कमलेश गुप्ता, सुग्रीव शुक्ला, विजय कुमार, पूर्व पंचायत सचिव अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed