फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona

चार मिले कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ

Tue, 15 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
korona
चार मिले कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

जिले एक्टिव केस हैं 55, 3487 नमूने जांच को भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले और पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 55 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को शाम तक 3487 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। 4043 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 4039 निगेटिव और चार पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में सेवरही क्षेत्र से एक, दुदही से एक, कुबेरस्थान से एक और सुकरौली से एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई गई 6,95,124 लोगों की जांच में 15,537 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 मरीज मंगलवार को स्वस्थ मिले। अब तक कुल 15,263 लोग ठीक हुए हैं। कुल 219 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 55 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.23 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.23 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed