फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona

बुजुर्ग की मौत, 64 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
korona
बुजुर्ग की मौत, 64 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

सात अप्रैल की तुलना में चार गुना बढ़े केस, जिले के सक्रिय केस हुए 164
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार से चार गुना संक्रमित बृहस्पतिवार को मिले। 64 नए संक्रमितों के बढ़ने से एक्टिव केस (सक्रिय केस) 164 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित मिलने वाले मरीजों की अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दुदही क्षेत्र के एक संक्रमित बुजुर्ग की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम तक 2884 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2820 निगेटिव और 64 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में फाजिलनगर क्षेत्र से पांच, दुदही से एक, हाटा से सात, कप्तानगंज से तीन, कसया से दो, खड्डा से पांच, पडरौना से दो, मोतीचक से 12, नेबुआ नौरंगिया से चार, रामकोला से सात, सुकरौली से एक, तमकुही से पांच, विशुनपुरा से दो और अन्य क्षेत्रों से आठ लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 391741 लोगों की जांच में 5925 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से तीन बृहस्पतिवार को स्वस्थ मिले। अब तक 5699 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। 164 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के हर दिन मिलने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 96.18 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद दुदही क्षेत्र के दो संक्रमित लोगों की दो दिन मौत हो गई। दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति का तीन दिन से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में इलाज चल रहा था। वह कोरोना संक्रमित थे। उनकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को इसी क्षेत्र की एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की कोरोना से मरने वालों की सूची में अभी इन दोनों का नाम नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से आया युवक मिला कोरोना संक्रमित
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में वाराणसी से आया 21 वर्षीय एक युवक बृहस्पतिवार को पॉजिटिव मिला। इससे संक्रमित परिवारीजनों और पड़ोसियों की चिंता बढ़ गई। ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल ने पहुंचकर युवक को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक क्षेत्र में बृस्पतिवार को 12 लोग कारोना से संक्रमित मिले। सूचना मिलने पर डॉ. दीपक, धर्मपाल सिंह, डॉ. रागिनी सिंह, अनिल भास्कर, गजेंद्र राय मौके पर पहुंचे और संक्रमितों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। मोतीचक सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी लक्ष्मीशंकर नारायण सिंह ने बताया कि 12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन लोगों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इसकी सूचना एसडीएम हाटा को दी गई है। संवाद
पीएचसी पर खत्म हुई कोरोनारोधी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने दूसरी डोज लगवाने के लिए सीएचसी जाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
भैंसही बाजार। सुकरौली क्षेत्र के खोट्ठा पीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन न होने से लोग तीन दिन से वापस लौट रहे हैं। हाल यह है कि दूसरी डोज लगवाने वालों को भी टीका नहीं लग पा रहा। बृहस्पतिवार को पीएसची पहुंचीं कमलावती (60), सत्यवती (50), कल्याणी (47), झिनकी (47), कौलेसर (48) आदि महिलाओं ने बताया सरकार ने कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया, यह सराहनीय कार्य है। लेकिन पीएचसी पर टीका ही नहीं है। तीन दिन से वापस जाना पड़ रहा है। जिन्हें दूसरी डोज लगवानी है, वह भी रोज लौटकर जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदेश तिवारी ने बताया कि जिले पर वैक्सीन की कमी होने की बात स्वीकार की। कहा कोरोनारोधी टीका पीएचसी पर नहीं आ रहा है। अब सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी हो गई है। अभी सीएचसी पर टीका लग रहा है। क्षेत्र के लोग सुकरौली पीएचसी और देवतहां सीएचसी पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीन अब 28 नहीं, बल्कि 42 दिनों पर लगाने का शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है।
संक्रमितों के मुहल्ले हुए सैनिटाइज
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर की ओंकार वाटिका कॉलेनी और कसेरा टोली मुहल्ले में वायरलेस कंपाउंड को बृहस्पतिवार को सैनिटाइज किया गया। यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों के साथ इन मुहल्लों में पहुंचे और संक्रमित लोगों के घरों के साथ ही पूरे मुहल्ले को सैनिटाइज कराया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐेसे में इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

59 केंद्रों पर 5584 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार को जनपद के 59 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। केंद्रों पर शाम तक 5584 लोगों ने टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और गायत्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी सीएचसी के अंतर्गत कुल 59 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। 7490 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। कुल 5584 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed