फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kolkata wins football match

कोलकाता ने महराजगंज को 4-2 से हराया

Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
kolkata wins football match
तमकुहीराज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि बैजनाथ मद्? - फोटो : KUSHINAGAR
कोलकाता ने महराजगंज को 4-2 से हराया
विज्ञापन

तमकुहीराज। क्षेत्र के गाजीपुर में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान रविवार को कोलकता एवं महराजगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कोलकता ने महराजगंज को 4-2 से हराया।
मुख्य अतिथि बैजनाथ मद्धेशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभांरभ किया। गाजीपुर के खेल मैदान में चल रही इस प्रतियोगिता में रविवार को हाबड़ा स्पोर्टिंग क्लब कोलकता एवं रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा महराजगंज के बीच फुटबाल मैच हुआ। खेल के छठें मिनट में ही महराजगंज के नीरज ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद 23वें मिनट में कोलकाता के अंकित ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के 35वें मिनट में एक बार फिर कोलकाता ने दबाव बनाते हुए विवेक के गोल की बदौलत स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के चौथे मिनट में महराजगंज के शहजाद अली ने शानदार गोल कर स्कोर एक बार फिर बराबर कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में अंकित एवं शहनबाज के गोल की बदौलत अपनी टीम को 4-2 से जीत दिला दी। खेल के मुख्य अतिथि डॉ. विपिन राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. श्याम सिंह सूर्यवंशी, बैजनाथ मद्धेशिया, कमला शाही, राकेश कुमार गुप्ता, सस्ता बाबा, डीपी यादव, बैजनाथ गुप्ता, केडी सिंह कुशवाहा, अंबिका निषाद, इम्तियाज खान, हरिहर यादव, बीएन कुशवाहा, शौकत अली, अबरार खान, राधेश्याम यादव, मोतीलाल वर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनोज खरवार, राजेश राजभर, जितेंद्र, राजू यादव, नंदलाल साहनी, मोतीचंद निषाद, अनिल पटेल, हेमंत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed