फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Knife hit in stomach of two youths in dispute

विवाद में दो युवकों के पेट में मारा चाकू

Mon, 24 Oct 2022 04:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Knife hit in stomach of two youths in dispute
विवाद में दो युवकों के पेट में मारा चाकू
विज्ञापन

मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहां गांव में रविवार की रात लक्ष्मी पूजा देखने जा रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उनके पेट में चाकू लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
अथरहां निवासी श्रीराम साहनी के पुत्र मुरारी ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 23 अक्तूबर की रात लगभग दस बजे उनके भाई हरिकेश साहनी (20) व गांव के ही अनूप साहनी (19) एक साथ प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने पंडल में लक्ष्मी पूजा देखने गए थे। वहां मूर्तियों का पट खुल रहा था। उसी दौरान आपसी विवाद की वजह से रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाकू दोनों के पेट में लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे और घायलों को हाटा सीएचसी ले गए। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed