फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   knife attack in land dispute

Kushinagar News: जमीन के विवाद में चाकू से हमला, युवक जख्मी

Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
knife attack in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरयासुजान। थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार में पूर्व के जमीन के विवाद को लेकर रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक को चाकू लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बचाव में आए तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चाकू से घायल युव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बहिराबारी गांव के निवासी सुशील शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा 22 वर्ष, भुलिया बाजार में खरीदारी करने गए थे। आरोप है कि उनके कुछ पट्टीदारों ने गोलबंद होकर उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर बाजार में मौजूद उनके चाचा शर्मानंद शर्मा 45 वर्ष व अच्छेलाल शर्मा 40 वर्ष तथा चचेरे भाई प्रिंस शर्मा 18 वर्ष को भी पीटकर घायल कर दिया। इन सभी घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सुशील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed