फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   knife attack in land dispute

Kushinagar News: बड़हरा गांव पहुंचे अफसरों ने किया सर्वें, बदले जाएंगे जर्जर तार

Mon, 19 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
knife attack in land dispute
बड़हरा गांव में सर्वे करते बिजली निगम के अफसर।संवाद
गांवों में बिजली तो आई, लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
विज्ञापन

हंगामे के बाद रात को खराबी दूर कर बहाल की गई आपूर्ति


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। शहर के बिजली घर से जुड़े बड़हरा गांव की बिजली आपूर्ति शनिवार देर रात बहाल हुई। हालांकि, लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है। रविवार को गांव में पहुंचे एक्सईएन और एसडीओ ने जेई के साथ भ्रमण कर आपूर्ति बाधित होने वाले प्वाइंटों को चिह्नित किया। जर्जर तारों को बदलने और खंभे की कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया।
पडरौना बिजली घर के अंतर्गत आने वाले मनिकौरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों के लोगों ने बिजली आपूर्ति शुरू होने पर राहत की सांस ली है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बौखलाए बड़हरा समेत कई गांवों के लोगों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा किया था। उग्र लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों का मोबाइल फोन छीन लिया था और कंप्यूटर बंद कर बाहर कर दिया था। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल करने की जिद पर अड़े गांववालों के साथ एक्सईएन अपने मातहतों के साथ मनिकौरा उपकेंद्र पर पहुंचे। गांवों में चार घंटे प्रयास के बाद खराबी को दूर कर शनिवार की रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल गी गई तो गांववाले राहत की सांस लिए, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या पहले जैसे ही है। सुबह करीब 9 बजे बड़हरा गांव में एक्सईएन इंद्रराज यादव, एसडीओ शुभम अग्रहरी, जेई दीपक कुमार लाइनमैनों के साथ पहुंचे। दोपहर एक बजे तक गांव के अकदम इस्लामिया, बड़हरागंज, चाभी चौक, दर्जी मोहल्ला, आयूबी मोहल्ला, रामजानकी मंदिर और बड़हरा बाजार का सर्वें गांववालों की मौजूदगी में किया। गांव में लगे तार जर्जर हो चुके थे। अधिक दूरी पर बिजली पोल होने के कारण दूर-दूर से लोगों को अपने घरों तक तार खींचकर लाना पडा है। इसकी वजह से फाल्ट की समस्या अक्सर बनी रहती है। एक्सईएन ने जाते समय गांववालों को लो वोल्टेज की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विशुनपुरा उपकेंद्र से जोड़ दिया जाए गांव
गांव वालों ने एक्सईएन से कहा कि अब लोगों की आपूर्ति मनिकौरा उपकेंद्र से हटाकर विशुनपुरा उपकेंद्र से कर दी जाए। क्योंकि इस उपकेंद्र पर अधिक लोड रहता है और आपूर्ति सुचारू रूप् से नहीं मिल पाती है। इस पर एसडीओ ने विचार करने को कहा। गांव के नसीर, तौसीफ आलम, मो. राफे, विकास मद्धेशिया, जैर अहमद, हाफिज, अभय, विकास आदि का कहना है कि रात को बिजली ठीक मिली। काफी राहत महसूस किए। अगर एसडीओ गांववालों की बातों को समझ लिए होते तो शायद एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा नहीं करना पड़ता।

..
कोट
टीम के साथ मैं खुद गांव में गया था। चार घंटे भ्रमण कर गांववालों के साथ सर्वें किया गया। लो वोल्टेज की दिक्कत है। उसे दूर करने के लिए गांव में लगे जर्जर तार समेत जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। गर्मी की वजह से लो वोल्टेज की दिक्कत शहर से लेकर गांव तक है। क्योंकि मेन लाइन का पावर ही कम आ रहा है।
इंद्रराज यादव, एक्सईएन विद्युत, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed