फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kishore Kumar will always be alive in the hearts of fans.

Kushinagar News: प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे किशोर कुमार

Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar will always be alive in the hearts of fans.
कसया। नगर स्थित डी डी मंत्रा नृत्य एवं संगीत विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर के परिसर में भारत के प्रसिद्ध गायक, फिल्म अभिनेता किशोर कुमार की जयंती मनाई गई।आयोजित कार्यक्रम में किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुति कर श्रद्धांजलि दी गई। नीतू ने वाणी वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि किशोर कुमार की विशेष गायन शैली काफी लोकप्रिय हुई। संस्था के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी ने गायक स्व. किशोर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी कलाकार बताया। कहा कि किशोर कुमार अपने प्रशसंकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्हें हमेशा भारतीय संगीत में याद किया जाएगा। राजू यादव, हर्षित वर्मा, गीता वर्मा, नीरज, कीर्तिवर्धन, अमित श्रीवास्तव ने किशोर कुमार के गाए गीत प्रस्तुत किए। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रवक्ता व साहित्यकार देवी शरण त्रिपाठी ने आभार जताया। इस दौरान कुंज, दीपक राय, नीतू निषाद, प्रियंका, देवेंद्र पांडेय, आदर्श त्रिपाठी, खुशी, संतोष पांडेय, ईशा, संतोष शर्मा, नगीना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed