{"_id":"65493e54115768a5d80eaa74","slug":"kinnar-died-due-to-excessive-intoxication-and-disease-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7337-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिक नशा और बीमारी से हुई थी किन्नर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिक नशा और बीमारी से हुई थी किन्नर की मौत
विज्ञापन
- मृतक किन्नर नहीं था, बदला था वेश
तमकुहीराज। हाइवे स्थित टड़वा मोड़ के समीप बगीचे में रविवार को सुबह जिस किन्नर का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक नशे और बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
बिहार के सेमरा निवासी किन्नर मुन्नी उर्फ़ मुन्ना (38) टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर रहता था। आने-जाने वाले ट्रक चालकों का मनोरंजन कर पैसे कमाता था। रविवार सुबह टड़वा मोड़ के समीप बगीचे में किन्नर मृत हालात में पाया गया था। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे और बीमार को मौत का कारण बताया गया है। आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित है। पोस्टमार्टम के दौरान ही इस बात की भी पुष्टि हुई है कि मृतक मुन्नी उर्फ़ मुन्ना किन्नर नहीं था, बल्कि किन्नर के वेश में रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।