{"_id":"678aac000ce53379970186d4","slug":"kidney-infection-increases-due-to-dehydration-in-cold-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130445-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठंड में डिहाइड्रेशन से बढ़ा किडनी में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठंड में डिहाइड्रेशन से बढ़ा किडनी में संक्रमण
Sat, 18 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बढ़ते ठंड में लोग डिहाइड्रेशन के साथ ही किडनी में इंफेक्शन की भी समस्या हो रही है। अस्पतालों की ओपीडी में आठ से 10 मरीज ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिनमें पानी की कमी के साथ ही किडनी में इंफेक्शन के लक्षण हैं।
इसके अलावा मरीजों में कमर दर्द, पेशाब पीला होना, मांसपेशियों में ऐंठन व सिरदर्द की समस्या हो रही है, जो किडनी में इंफेक्शन का ही लक्षण है।
पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि ओपीडी में आठ से 10 मरीजों में पानी की कमी, डिहाइड्रेशन की परेशानी सामने आ रही है। जबकि मरीजों का जांच करने के बाद किडनी में इंफेक्शन का भी लक्षण मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सर्दियों में तापमान कम होने पर शरीर की दूसरी बीमारियां बढ़ना शुरू हो जाती हैं, जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। जिन मरीज को किडनी स्टोन की परेशानी है तो सर्दियों में काफी दिक्कत होती है। लोग सर्दी में पानी कम पीते हैं। इससे स्टोन का दर्द बढ़कर असहनीय हो जाता है। साथ ही इसका प्रभाव सीधे किडनी पर पड़ता है।ा