फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapping case against four

Kushinagar News: चार पर अपहरण का केस

Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping case against four
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामाज्ञा, सरोज, सरिता, विपिन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

0
बहू ने सास को पीटा, केस दर्ज
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा आबादकारी निवासी कौशिल्या ने पुलिस को तहरीर देकर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह अपने बहू उर्मिला से साथ बाजार चलने की बात कही। इससे नाराज बहू ने उनके साथ मारपीट किया। मारपीट के दौरान सिर में चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में बहू उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन







0
मारपीट के मामले में दो पर केस
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी प्रेमनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 18 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपने दुकान पर थे। इसी बीच गांव के दो लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस वर्मा व राहुल वर्मा निवासी बनकटा बाजार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0



पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन पर केस
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव बलकुड़िया के टोला उसरा निवासी भग्गन प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 18 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे गांव के तीन लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर के सामने आकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की। किसी तरह बीच-बचाव करते हुए वह घर के अंदर भागे। आरोप है कि उन लोगों ने घर में घुसकर भी उन्हें मारा-पीटा। वहां पहुंची बहू की भी आरोपियों ने पिटाई की। मारपीट में घायल भग्गन प्रजापति को अस्पताल भेजवाया गया। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुकई, अंगद, अर्जुन व अंगीरा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
0
मारपीट के मामले में चार पर केस
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढ़ा हरपुर निवासी उमेश यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 19 अप्रैल की शाम को उनका भांजा उत्तम यादव कुछ सामान लेने के लिए ढाढ़ा बाजार जा रहा था। इसी बीच गांव के चार लोग उनके भांजे के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उमेश यादव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी दुर्गेश गुप्ता, विपिन, चंदन गौड़ व शिवम के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0





महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ केस



हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंखापार निवासी चंद्रावती देवी पत्नी खुशीहाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 17 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनके पति घर पर सो रहे थे। इसी बीच उनके गांव के चार लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उनके बेटे कुदंन के साथ मारपीट करने लगे। इसमें उनका बेटा घायल हो गया। शाेर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नितिश, सूरज पटेल, अमित व अभिमन्यु के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
0
मामा कहने पर मारपीट, केस दर्ज
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ रायपट्टी निवासी रंजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह गोड़रिया बाजार में गए थे। वहां कुछ लोग उन्हें मामा कहकर चिढ़ा रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद

0
गैंगस्टर के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तरयासुजान। स्थानीय थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित तैमुद्दीन निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहंदिया थाना तरयासुजान व एक महिला को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed