फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   khet mein gainda dikhane se dahashat mein graameen

खेत में गैंडा दिखने से दहशत में ग्रामीण

Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
khet mein gainda dikhane se dahashat mein graameen
हरिहरपुर गांव के पास खेत में बने गैंडा के पदचिह्न। - फोटो : KUSHINAGAR
खेत में गैंडा दिखने से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

गैंडा के सोहगीबरवां वन्य जीव अभयारण्य से आने की कही जा रही बात
खड्डा(कुशीनगर)। गंडक नदी के उस पार हरिहरपुर और नरायनपुर गांव के दियारा में फसल देखने गए किसान को गैंडा ने दौड़ा लिया। किसी तरह उसकी जान बची। अब तक पांच से ज्यादा लोगों को यह गैंडा दिख चुका है। गांव से सटे सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य से गैंडा के आने की बात कही जा रही है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
खड्डा क्षेत्र के गंडक नदी उस पार बसे हरिहरपुर गांव निवासी दीना कुशवाहा ने बताया कि तीन दिन पहले सरेह में गेहूं की फसल देखने गए थे। वह खेत में बनी झोपड़ी में थे, तभी एक गैंडा ने दौड़ा लिया। पहले तो लगा कि भैंसा है, लेकिन बाद में पता चला कि गैंडा था। सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो गैंड़ा का पदचिह्न व फसल रौंदे दिखे। गांव के बेचन, विजय मद्धेशिया, गोविंद गौंड़, पुजारी साहनी, सत्तन बीन, राजकुमार आदि ने भी गैंडा देखने की बात कही है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर गैंडा दिखा है, वहां से करीब आधा किमी दूर सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य का जंगल है। खड्डा के रेंजर वीके यादव का कहना है कि जंगल से निकलकर खड्डा क्षेत्र के रिहायशी इलाके में एक गैंडे के मौजूद होने की जानकारी मिली है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सोहगीबरवां के वन अधिकारियों से संपर्क किया गया है। आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed