फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Khatan to increase risk of AP imp, people are shocked

कटान से एपी तटबंध पर बढ़ा खतरा, लोग सहमे

Tue, 04 Apr 2017 12:16 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 04 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Khatan to increase risk of AP imp, people are shocked
कटान से एपी तटबंध पर बढ़ा खतरा - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। गंडक नदी में इस समय पानी कम है, लेकिन एपी तटबंध के बाकखास गांव के समीप नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी पिपराघाट-अहिरौलीदान मार्ग के स्लोप को काटती हुई सड़क के समीप तक पहुंच चुकी है। सड़क कटने की आशंका से घबराए लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।       
विज्ञापन


गंडक नदी का जलस्तर घटता है तब भी कटान होता है। बीते बरसात में नदी एपी तटबंध के किनारे कई जगह कटान कर रही थी। इस वक्त नदी में पानी काफी कम है, फिर भी एपी तटबंध के बाकखास गांव के पास किमी 8.200 पर कटान हो रहा है। सड़क के स्लोप को काटती हुई नदी पिच तक पहुंच गई है। अगर यही स्थिति रही तो कुछ ही दिन में यहां सड़क पूरी तरह से नदी में विलीन हो सकती है। गांव वालों के अनुसार पिछले साल भी इसी जगह पर खतरा बढ़ा था। गांव वालों की सजगता के बाद जन प्रतिनिधियों ने दबाव बनाया, तब अफसरों ने बचाव कार्य शुरू कराया था। परंतु यहां फिर से कटान शुरू होने पर बाकखास, बाघाचौर, विरवट कोन्हवलिया, नोनिया पट्टी, मदूरही आदि गांवों के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटान स्थल पर बचाव कार्य नहीं कराए गए तो यहां बरसात से पहले ही सड़क का अस्तित्व मिट जाएगा। इस गांव के निवासी प्रभु यादव, गौतम सिंह, बबुंदर निषाद, शर्मा यादव, अर्जुन चौहान, बबलू भारती, उमेश सिंह, सत्येंद्र यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि ने बचाव कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed