{"_id":"685ef7f5bfde66d89c06bd23","slug":"khaddas-team-won-the-final-match-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140451-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा की टीम ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा की टीम ने जीता फाइनल मैच
Sat, 28 Jun 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल में (सिसवा गोपाल प्रीमियर लीग) के क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खडडा की टीम ने जीत हासिल कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष से हो रहा है और इस बार भी इसका आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया गया।
तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दुदही, कसया, सिसवा बाजार, डोमा, बरवा रतनपुर, खडडा और तुर्कहा सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला खड्डा और बरवा रतनपुर के बीच हुआ, जिसमें खड्डा की टीम ने पांच रनों से जीत हासिल की। फाइनल त खडडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बरवा रतनपुर को 39 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे बरवा रतनपुर की टीम हासिल नहीं कर सकी। इस मैच में बरवा रतनपुर के खिलाड़ी विकास को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया, जबकि खडडा के खिलाड़ी नमन सिंह ने अपनी शानदार फील्डिंग और बैटिंग से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कृष्ण यादव, सोहराब, फतेआलम अंसारी, रामचंद्र जायसवाल, बबलू शर्मा, हाजी गुलाम अंसारी, नसीम अंसारी, अरमान अंसारी, जालंधर चौहान, डॉक्टर राज चौधरी, मनोज, विनोद जायसवाल, राजमणि कुशवाहा, मुसाफिर अंसारी, नजीर अंसारी, रणजीत चौहान और तमाम क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।