{"_id":"655bb115c101260afb073f74","slug":"kendriya-vidyalaya-selected-in-pm-shri-yojana-received-first-installment-of-five-lakhs-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7972-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीएम श्री योजना में चयनित हुआ केंद्रीय विद्यालय, मिली पांच लाख की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीएम श्री योजना में चयनित हुआ केंद्रीय विद्यालय, मिली पांच लाख की पहली किस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर तहसील क्षेत्र के गांगरानी में संचालित केंद्रीय विद्यालय को पीएम श्री योजना में चयनित किया गया है। इसके तहत विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का संचालन होगा, कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद का पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय को पांच लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। विद्यालय की तरफ से खरीदारी भी शुरू कर दी गई है।
केंद्र सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की कमी पूरा करने के अलावा विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए पीएम श्री योजना शुरू की गई। इस योजना में चयिनत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कर वहां अत्याधुनिक सुविधाओं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के तहत गांगरानी स्थित केंद्रीय विद्यालय का चयन हुआ है। विद्यालय में कम्प्यूटर क्लास, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला सामग्री, प्रशिक्षण लैब समेत अन्य का निर्माण कार्य कराने समेत अन्य संसाधनों की खरीदारी के लिए आने वाले पांच वर्ष तक 80 लाख रुपये किस्तों में मिलेंगे। इस योजना में चयनित होने के बाद विद्यालय को पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये भी जारी कर दिया गया है। राशि मिलने के बाद विद्यालय की तरफ से खरीदारी भी शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय विद्यालय को पीएम श्री योजना में चयनित किया गया है। विद्यालय का सुंदरीकरण कराने समेत अन्य शैक्षणिक संसाधानों को जुटाने के लिए हर वर्ष 80-82 लाख रुपये मिलेंगे। पहली किस्त के रूप में विद्यालय को पांच लाख रुपये मिल चुके हैं। प्राप्त धन के सापेक्ष कम्प्यूटर, पैड डिस्पेंसर मशीन और पैड इंसलेटर मशीन की खरीदारी के लिए डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन
- संदीप कुमार पांडेय, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय गांगरानी