फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Kavach-Kundal is the blessing of ancestors'.

‘कवच-कुंडल है पूर्वजों का आशीर्वाद’

Mon, 09 Apr 2018 12:04 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 09 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
'Kavach-Kundal is the blessing of ancestors'.
बोलते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
 बेलवा कारखाना।      भारतीय संस्कृति दुनिया के अन्य संस्कृतियों से श्रेष्ठ है। भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों को याद करने के लिए निधन के बाद भी उनकी पुण्यतिथि मनाकर सम्मान किया जाता है। पुण्यतिथि पर होने वाले आयोजन भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित कराते हैं।    
विज्ञापन

 
ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कही। वे रविवार को फाजिलनगर ब्लॉक के कोइलसवा गांव में ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि  बोल रहे थे। मंत्री शाही ने कहा कि माता-पिता के निधन होने के बाद भी उनकी दिव्य आत्मा का आशीर्वाद जीवन भर कवच-कुंडल की तरह हमारी रक्षा करता है।  
विज्ञापन

   
 विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे। सहज, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा हमेशा समाज के पीड़ित और शोषित लोगों की सेवा करते रहते थे। भाजपा नेता महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जो मातृ ऋण पित्र ऋण को पारंगत करने का यज्ञ करता है, वही सुपुत्र होता है। इसके अलावा अजय राय, विजय शुक्ल, विजय शंकर तिवारी, प्रेम प्रकाश, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम गिरि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व श्रद्धांजलि सभा में आए अतिथियों ने ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। संचालन राजेंद्र यादव ने किया। रामवृक्ष गिरि ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर दिवाकर मणि, महेंद्र दूबे, भरत तिवारी, विपिन सिंह, मालती देवी, संतोष दत्त राय, शुचिता देवी, मंजू देवी, गिरीश पांडेय, नरेंद्र पांडेय, जय प्रकाश मिश्र, डॉक्टर रामानंद श्रीवास्तव, डॉक्टर अशोक तिवारी आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed