{"_id":"6521afdda570719beb041865","slug":"kasya-ramkola-road-breaks-down-and-turns-into-a-pit-pedestrians-are-getting-worried-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5772-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया-रामकोला मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया-रामकोला मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील, राहगीर हो रहे परेशान
Sun, 08 Oct 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
- जानलेवा हो गए हैं गड्ढे, अक्सर होत हैं दुर्घटनाएं
कसया। रामकोला-कसया मार्ग टूटकर जगह-जगह पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के समय में बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से लोग गिर जा रहे हैं। इससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मुख्य मार्ग करीब 21 किलोमीटर लंबा है, जिसमें लगभग आधी सड़क तो बन गई है, लेकिन बाकी सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस रास्ते से अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों का भी हमेशा आना-जाना लगा रहता है। फिर भी इस सड़क पर जिम्मेदारों की नजर नहीं जा रही है।
कसया रामकोला मार्ग कसया से गंगा छपरा तक तो सही हो गया है, लेकिन गंगा छपरा से फुर्सतपुर, टेकुआटार नई बाजार, सीधावे मोड, पुरानी बाजार, सिहोरवा टोला, कुट्टी टोला, अमवा मंदिर, धनौजी, कठबरवा तक यह सड़क टूट कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। आए दिन लोग इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि सरकार का फरमान है कि सभी सड़के गड्ढा मुक्त किए जाए। यह सड़क कुछ और ही बया कर रहा है। राहगीर दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं।
बोले लोग
कसया रामकोला मार्ग जगह-जगह इतना टूट गया है, कि लोगों को काफी दिक्कत हो रही है प्रतिदिन लोग इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। बरसात में इस रास्ते आवागमन नरक हो गया है।
विज्ञापन
छत्रसाल मद्धेशिया, निवासी, टेकुआटार
रामकोला कसया मार्ग गंगा छपरा से लेकर कठबरवा तक बद से बस्तर हालत में पहुंच चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अमरनाथ मद्धेशिया, निवासी, टेकुआटार
यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य मार्ग हैं। कसया से निकलकर रामकोला होते हुए कप्तानगंज से महराजगंज के रास्ते नेपाल को जाती है। यह काफी व्यस्त मार्ग है लेकिन टूटने की वजह से इसकी हालत काफी बत्तर हो गया है।
प्रशांत किशोर यादव, निवासी बकनहा
यह मार्ग में टूटकर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए। वाहनों को आने जाने में काफी दुश्वारियां हो रही है। बरसात में दिक्कत काफी बढ़ गई हैं।
गड्ढे में लोग वाहन लेकर गिरना आम बात हो गई हैं।
-जनार्धन यादव, निवासी धनौजी
कसया रामकोला मार्ग चौड़ीकरण की योजना में चयनित हो गया है। फिलहाल बरसात समाप्त होते ही गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
-मृत्युंजय कुमार झा, एक्सईएन प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी