{"_id":"64aef36410a245f74b057958","slug":"kasturba-awas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1348-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीत गए साल, नहीं पूरा हुआ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का छात्रावास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीत गए साल, नहीं पूरा हुआ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का छात्रावास का निर्माण
Thu, 13 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खिरकिया में कस्तूरबा इंटर कॉलेज के हो रहा निर्माण।संवाद
सुकरौली, दुदही, नौरंगिया और मोतीचक में बनकर तैयार है छात्रावास
अंतिम दौर में है पडरौना और तमकुहीराज में बन रहे छात्रावास का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में खोले गए 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना फरवरी 2020 में शुरू हुई थी। मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के कारण परियोजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। अभी तक केवल चार छात्रावास का ही निर्माण कार्य पूरा हो सका है, उसे भी हेंडओवर नहीं किया गया है। निर्माण पूरा हो जाता तो छात्राओं को छात्रावास में रहकर पढ़ाई की सुविधा मिलती।
कुशीनगर जिले के सभी 14 ब्लॉक स्तर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में हाईस्कूल की पढ़ाई कराने के लिए फरवरी 2020 में छात्रावास बनाने की कार्रवाई शुरू हुई। सभी प्रक्रिया पूरी कर जिले के एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से जिले के खड्डा को छोड़ सभी ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के परिसर में सौ छात्राओं को रहने के लिए 26 कमरों का छात्रावास निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया।
कार्यदायी संस्था को इन छात्रावास का निर्माण कार्य मार्च 2023 में पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर देना था। लेकिन अभी तक नौरंगिया, दुदही, सुकरौली और मोतीचक ब्लॉक में ही छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उसे अभी विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। हालांकि, पडरौना और तमकुहीराज में छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि बीतने के करीब चार माह बाद भी कसया, फाजिलनगर, सेवरही, विशुनपुरा, हाटा, कप्तानगंज में छात्रावास का निर्माण कार्य अभी करीब 40 फीसदी अधूरा है। हालांकि विभागीय दबाव के चलते यहां निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले के रामकोला और खड्डा में छात्रावास का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो रामकोला में छात्रावास निर्माण के लिए मिली जमीन पर पहले से एक जर्जर भवन था। उसके ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूरी करने में ही काफी समय लग गया, जिसकी वजह से वहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
खड्डा में विभाग को छात्रावास निर्माण के लिए प्रर्याप्त भूमि नहीं मिलने की वजह से छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब इन दोनों स्थानों पर भी छात्रावास निर्माण की जरूरी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। अब यहां भी शीघ्र ही छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इस संबंध में जिला समन्वयक (बालिका) सत्येंद्र मौर्या ने बताया कि नौरंगिया, दुदही, सुकरौली और मोतीचक ब्लॉक में छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उसके हैंडओवर की कार्रवाई चल रही है। पडरौना और तमकुहीराज में भी निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। शेष ब्लॉकों में भी निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। खड्डा और रामकोला में छात्रावास निर्माण में आ रहीं सभी बाधाएं भी दूर कर ली गई हैं। वहां भी शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।