फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kasturaba hostels ready

Kushinagar News: जुलाई से शुरू होगी कस्तूरबा विद्यालयों में नौवीं की पढ़ाई

Thu, 18 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
kasturaba hostels ready
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय का बनकर तैयार छात्रावास। संवाद
जिले के पांच कस्तूरबा विद्यालयों में हाॅस्टल बनकर तैयार
विज्ञापन

फोटो है।
अन्य ब्लॉकों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी हो रहा छात्रावासों का तेजी से निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकित छात्राओं को 12वीं तक पढ़ाई कराने के लिए पांच ब्लॉकों में छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा हो चुके छात्रावास इसी माह विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इन विद्यालयों में जुलाई से कक्षा नौवीं की कक्षा की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है।
इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में निर्माणाधीन छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है, जबकि खड्डा और रामकोला में जमीन की तलाश भी कर ली गई है।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाई कराई जाती है।
इन विद्यालयों के प्रत्येक कक्षा में सौ-सौ छात्राओं का नामांकन होता है। शासन ने इन विद्यालयों में नामांकित छात्राओं को कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से अतरिक्त छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

इसमें नौरंगिया, मोतीचक, दुदही, तमकुहीराज और सुकरौली ब्लॉक स्थित कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा हो चुके इन छात्रावासों को इसी माह विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से इन विद्यालयों में जुलाई से कक्षा नौवीं की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती समेत अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इसी माह में सीएम योगी आदित्यनाथ इन छात्रावास का लखनऊ से ऑनलाइन लोकापर्ण भी करेंगे। इसके अलावा पडरौना, कसया, फाजिलनगर,विशुनपुरा और दुदही ब्लॉकों में निर्माणाधीन छात्रावास का निर्माण कार्य भी 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, जबकि खड्डा और रामकोला ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी थी। इसके चलते इन ब्लॉकों में निर्माण कार्य अभी तक शुरू ही नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इन ब्लॉकों में छात्रावास के लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। वहां अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।

कोट
जिले के पांच ब्लॉकों में निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालयों का छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। उसके विभाग को हैंडओवर कराने की तैयारी है। शेष ब्लॉकों में भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। खड्डा और रामकोला में छात्रावास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। वहां भी शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।
0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed