फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Karmaini's team emerged victorious, defeating Pipra Baghel.

Kushinagar News: पिपरा बघेल को पराजित कर करमैनी की टीम विजयी

Sat, 17 Jan 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Karmaini's team emerged victorious, defeating Pipra Baghel.
पिपरा कनक। क्षेत्र के महरुटोला गांव स्थित गेंदा खेली खेल मैदान में हाजी इब्राहिम व हाजी गौहर अली शाह की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय नाइट दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पिपरा बघेल की टीम को हराकर करमैनी की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पिपरा बघेल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में कुल 56 रन बनाए। इसके जबाब में खेलने उतरी करमैनी की टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना ली। इस तरह मैच में करमैनी की टीम विजेता घोषित हुई। मैच में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सर्वाधिक रन बनाने वाले करमैनी के खिलाड़ी उस्मान को चुना गया। अंत में मुख्यातिथि पिपरा कनक गांव के ग्राम प्रधान मजीबुल होदा और आलमगीर खान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुहम्मद उमर उर्फ सद्दाम, नसीबुल्लाह उर्फ झुंना, अमीर हुसैन, जियाउलहक, हयात सिद्दीकी, नैइमुद्दीन, स्फ़ुतुल्लाह, साहिल, कमरान, इमाम, अशरफ, गयासुद्दीन, बसरूद्दी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed