{"_id":"61b3835ff591c929c8485172","slug":"kaptangang-sugarmill-news-kushinagar-news-gkp419418569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजा तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजा तीन करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजा तीन करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। किसानों के खाते में कप्तानगंज चीनी मिल ने पुराना बकाया तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। शेष बकाया भुगतान के लिए भी मिल प्रशासन प्रयास में लगा है।
यह जानकारी कप्तानगंज चीनी मिल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने दी। वह शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल आर्थिक तंगी से जूझ रही है। फिर भी किसानों के हित को देखते नए सत्र का पेराई शुरू होते ही एक सप्ताह के भीतर तीन करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बकाया धनराशि को उनके खाते में भेजने का काम किया जा रहा है। किसान सप्लाई टिकट मिलते ही अपना गन्ना साफ-सुथरा करके चीनी मिल में लाएं। उनके सहयोग से ही मिल को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। सप्लाई टिकट को लेकर अगर किसी किसान को दिक्कत हो रही है तो केन यूनियन और चीनी मिल के गन्ना विभाग से संपर्क कर समस्या का निस्तारण करा लें। इस दौरान डीजीएम विनोद कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक गन्ना केए फारुकी आदि मौजूद रहे।