{"_id":"693b1d9a688cf6edc508bd3a","slug":"kanpur-defeated-varanasi-to-win-the-army-cup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-150568-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाराणसी को हराकर कानपुर ने जीता सेना कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाराणसी को हराकर कानपुर ने जीता सेना कप
Fri, 12 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम पर बृहस्पतिवार को सेना कप- 2025 स्व. सूबेदार मुसाफिर अली राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबले में कानपुर ने बनारस की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।फाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम के कप्तान अमन चौहान ने टास जीतकर गेंदबाज का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए। जिसमें टीम के कप्तान मोदसिर ने दो चौके और छक्के की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए और चार ओवर में 55 रन देकर दो विकेट लिए। जबाव में उतरी कानपुर की टीम ने 17 ओवर चार गेंद में पांच विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कानपुर के आदित्य दीक्षित ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच बने।
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अमन चौहान को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, आयोजक अजहर शिल्ड, ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल सहित नकद रकम देकर सम्मानित किया।