{"_id":"664fcc2056372c1f66033ef4","slug":"kamakhya-nine-amarnath-express-arrived-late-by-three-and-a-quarter-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117256-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कामाख्या नौ, अमरनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कामाख्या नौ, अमरनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से पहुंची
Fri, 24 May 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। परिवहन निगम की 14 बसें लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे जिलों में चली गई हैं। प्राइवेट बसों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों के विलंब से से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर श्री वैष्णो देवी कामाख्या एक्सप्रेस नौ घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से पहुंची।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, जम्मूतवी, कानपुर, छपरा, नरकटियागंज सहित अन्य बड़े शहरों के लिए ट्रेन का संचालन होता है। इसके चलते यहां हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। अधिकतर वाहन लोकसभा चुनाव में चले जाने से यात्री रेलवे स्टेशन की तरफ रुख करने लगे हैं। लेकिन, अधिकतर ट्रेनें विलंब से चलने की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 11:07 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस पहुंची, तो यात्री ट्रेन में सीट पाने के लिए लोग दौड़ते दिखे। बोगी के भीतर सीट से लेकर दरवाजे तक लोग खड़े दिखे।
0
विलंब से पहुंचीं ट्रेनें
- 15656 श्रीवैष्णो देवी कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित समय 5:18 बजे से नौ घंटे विलंब से पहुंची।
- 05306 दिल्ली-छपरा समर स्पेशल निर्धारित समय 1:15 बजे से 4 घंटे विलंब से पहुंची।
- 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस गुहाटी-जम्मूतवी निर्धारित समय दोपहर 12:40 बजे से 2:44 घंटे विलंब से पहुंची।
- 05040 सवारी गाड़ी गोरखपुर-नरकटियागंज निर्धारित समय 1:25 बजे से 1:23 घंटे विलंब से पहुंची।
- 05153 सवारी गाड़ी सिवान-गोरखपुर निर्धारित समय 11:25 बजे के बजाय 15 मिनट विलंब से पहुंची।
- 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर-कोलकाता निर्धारित समय 11 बजे से दस मिनट विलंब से पहुंची।
0
कप्तानगंज से नरकटियागंज जाना था, लेकिन 05040 सवारी गाड़ी काफी विलंब से चल रही रही है। इसके चलते घर लौटने में परेशानी होगी। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। - गणेश अग्रहरि, यात्री।
विज्ञापन
0
15653 अमरनाथ एक्सप्रेस से जम्मूतवी तक जाना है। यह ट्रेन करीब दो घंटे से विलंब से चल रही है। वहां जाना जरूरी है। इसलिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं। -इंद्रजीत यादव, यात्री।