फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalraj Mishra inaugurated 22 projects.

‘विकास के लिए अभिनव प्रयास कर रहीं सरकारें’

Sun, 18 Feb 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kalraj Mishra inaugurated 22 projects.
लोकार्पण करते कलराज मिश्र। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडराैना। विकास के लिए देश और प्रदेश की सरकारें अभिनव प्रयास कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास का संकल्प दोहराते हुए शहर से लेकर गांव तक को विकास के सूत्र में पिरोया जा रहा है। किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी वर्ग की खुशहाली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पहली बार जनता को समर्पित केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम बजट पेश किया है।
विज्ञापन


ये बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने कहीं। वह शनिवार को सेवरही विकास खंड के गांव राजपुर बगहां के ब्रह्मपुर बाजार में अपने सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है, उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अपनी देखरेख में निष्पादित कराएगा। इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व प्रमुख विजय राय, अजय तिवारी, विनय तिवारी, रमेशचंद्र सिंह, ब्रजभूषण मिश्र, रामनरेश मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश शाही और संचालन प्रेमचंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता रामनरेश मिश्र, बीके तिवारी, सहायक अभियंता राजेश श्रीवास्तव, जेई संजय राय, राहुल गुप्ता, टाउन एरिया के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सुरेश पांडेय, प्रह्लाद केशरी, डॉ बाबूलाल प्रसाद, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।


 शनिवार को सांसद आदर्श योजना में चयनित सेवरही विकास खंड के गांव राजपुर बगहां के ब्रह्मपुर बाजार में दो करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे देवरिया के सांसद को महिला ने दूषित पानी के नमूना मंच पर भेंट किया। इस पर उन्होंने शीघ्र गांव के ओवरहेड टैंक से स्वच्छ पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह टाउन एरिया सेवरही सहित कई स्थानों पर आरओ प्लांट लगवाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करा रहे हैं। मौजूद लोगों ने सांसद से पिपरा-पखनहां पुल निर्माण और ट्रेन चलवाए जाने की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द ही सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed