फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kalash yatra performed

Kushinagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
kalash yatra performed
कटाई भरपुरवा गांव से शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा के दौरान गंडक नदी में जल भरते श
फोटो है। चिरगोड़ा गांव के आधारछपरा में हुआ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव के आधार छपरा में रविवार को शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा चिरगोड़ा, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, हिरनही, भैरोगंज होते जटहां स्थित परसौनी में गंडक नदी के तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा यज्ञस्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश की पूजा कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्त ने कहा कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा।

इस दौरान मनोज गुप्त, यज्ञाचार्य सच्चिदानंद तिवारी, दीपू तिवारी, ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया, पारस यादव, भीम गुप्त, झब्बर यादव, बृजबिहारी चौबे, बुंदल पांडेय, सुरेश चौबे, पप्पू राय, भोला पांडेय, ग्राम प्रधान राजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed