फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kalash yatra performed from surya mandir

Kushinagar News: रामजानकी मठ से पूजा-अर्चना के बाद निकली कलश यात्रा

Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra performed from surya mandir
तुर्कपट्टी बाजार से गुजरती कलश यात्रा में शामिल कुॅवारी कन्याएं व अन्य।संवाद
सूर्य प्राकट्य उत्सव : 109 नदियों के जल से होगा भगवान भास्कर का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पूर्वांचल महोत्सव एवं कुशीनगर महोत्सव की तरफ से संयुक्त रूप से 29 से 31 जुलाई तक आयोजित सूर्य प्राकट्य उत्सव में भगवान सूर्य के जलाभिषेक के लिए निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। पूर्वांचल महोत्सव एवं कुशीनगर महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष विनय राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में आजमगढ़ स्थित चन्द्रमा ऋषि के आश्रम से 109 पवित्र नदियों का जल लेकर निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बनवारी टोला चौराहे पर समाजवादी नेता पुरंदर प्रताप यादव के नेतृत्व में कलश यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में कलश यात्रा का स्वागत कसया नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर पहुंचने पर नगर वासियों ने जयकारे के साथ किया।
विज्ञापन

रविवार को रामजानकी मंदिर मठ में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा साधु-संतों की अगुवाई में तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के लिए निकली। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा का पूजन और जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंथ त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देवनारायण शरण दास, कुश मद्धेशिया, दिनेश तिवारी सहित नगरवासी मौजूद रहे।

जगह-जगह हुआ कलशयात्रा स्वागत
109 नदियों के पवित्र जल की कलश यात्रा कसया स्थित राम-जानकी मठ कसया से तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर के लिए जाने पर प्रेमनगर चौराहा, सपहां चौराहे पर डाॅ. रामदरश चौहान, पूर्व प्रधान प्रमिल गुप्ता, गनपत गुप्ता, बैजू चौहान आदि ने स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान महेंद्र गुप्ता, संजय यादव, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, श्रीनिवास सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, राज खरवार, लक्ष्मण कुशवाहा, वेद प्रकाश शर्मा, अंगद केशरी, मनोज पटेल, सुजीत जायसवाल, सुभाष शर्मा, नायक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, रंजीत सिंह, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।



विश्व बंधुत्व की परिकल्पना है सनातन धर्म : दिव्य सागर महाराज
फोटो है।
- सूर्य प्रकाट्य उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सनातन धर्म सिर्फ मनुष्यों का नहीं बल्कि पशु-पक्षियों और आत्माओं का धर्म है। सनातन धर्म निष्पक्ष और निश्छल है। इस धर्म के अनुसार इंसान ही नहीं भगवान भी गलती करते हैं, तो उन्हें भी भुगतना पड़ता है। शिक्षा ऐसा होनी चाहिए जो मेक इन इंडिया नहीं मेक फॉर इंडिया के लिए हो।

ये बातें स्वामी दिव्य सागर महाराज ने कहीं। वह तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः अपनी खोई हुई संस्कृति और विरासत को लाने की जरूरत है।
कहा कि मनुष्य वह है जो अपने दायरे से भी बाहर निकल कर सेवा करता है। जब तक सनातन धर्म इस धरती पर सुरक्षित रहेगा, तब तक यह दुनिया सुरक्षित रहेगी। क्योंकि सनातन धर्म विश्व बंधुत्व की परिकल्पना का दिव्य रूप है।
कार्यक्रम में पहुंचे मिर्जापुर स्थित मां विंध्याचल देवी मंदिर के सेवक विश्व मोहन मिश्र उर्फ शिवजी महाराज ने कहा कि दैनिक जीवन में पांच देवों का पूजन अनिवार्य है। इस आयोजन की महत्ता इसी से सिद्ध हो जाती है कि कलश यात्रा के यहां पहुंचने के साथ ही इंद्र देव ने वर्षा कर इस क्षेत्र को अभिसिंचित कर दिया।
प्रवचन कार्यक्रम में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत बलराम दास जी महाराज, अनंतानंद सरस्वती राजगुरु मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी आदि संतों ने संबोधित। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया।

इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी, विनय मणि, राजीव शाही, अभ्युदय शाही, डॉ. मणिका कपूर, आरपी राय, दिनेश तिवारी, संजय सिंह, बबलू राय, रविभूषण सिंह, संजीव सिंह, मत्स्यराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed