फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kajari mahotsav organized by sanskar bharati

सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुआ कजरी महोत्सव

Fri, 31 Jul 2020 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
kajari mahotsav organized by sanskar bharati
सोशल डिस्टेंस के साथ कजरी गीत सुनते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य गणमान्य लोग - फोटो : KUSHINAGAR
पिया सड़िया मंगा द मोती झील से...जा के साइकिल से ना
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में कजरी महोत्सव का आयोजन
कसया। संस्कार भारती की तरफ से बृहस्पतिवार की शाम सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने कचरी व अन्य पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व सह जिला संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया। विधायक ने कहा कि संगीत मानसिक शांति देता है। संस्कार भारती पारंपरिक गीतों को संजोने व संवारने का काम कर रही है। कजरी की शुरुआत ध्येय गीत से हुआ। सह प्रांत संगीत विधा प्रमुख अर्चना श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणेश वंदना, देवी और शिव स्तुति हुई। भू-अलंकरण प्रमुख सुनंदा विश्वकर्मा ने ...पिया सड़िया मंगा द मोती झील से, जा के साइकिल से ना..., मिर्जापुरी कजरी प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। दिनेश भोजपुरिया ने पति पत्नी के संवाद पर आधारित कजरी ...रिमझिम खोलउ ना हो केवड़िया, हम विदेशवा जाइबे ना... प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। सुनील मिश्र की प्रस्तुति ...घर पे चल बुजरिया, झूला झूले बरसात में... को वाह-वाही मिली। इसके अलावा अभिषेक सिंह, मंत्री अशोक कुमार, जगदीश सिंह ने किसानी कजरी, किरन जायसवाल, मंशा, सह मंत्री रामाशीष राय, सुभाष चंद दुबे,गुलाब मद्धेशिया, वीरेश राय आदि ने कजरी गीत प्रस्तुत किया। वाद्ययंत्रों पर शिव अवतार सिंह, अतुल भारती, रवि पाठक शिवम हरी व दीपक संगत की। संचालन मंत्री संगठन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया। आगंतुकों के प्रति अध्यक्ष डा. अनिल सिन्हा ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, आलोक, विशाल, प्रधानाध्यापक रामजी सिंह, अमित मिश्र, अरुण कुमार राय, आदित्य तिवारी, कमला पांडेय, देवेंद्र राय, बाबू चकमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed