{"_id":"68e17a2b609e8b7437055405","slug":"kabaddi-gorakhpur-team-became-the-winner-by-defeating-indarpur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146560-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : इंदरपुर को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : इंदरपुर को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता
Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
असना में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
बोदरवार। क्षेत्र के असना गांव में शुक्रवार को दशहरा मेला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम विजेता और इंदरपुर की टीम उपविजेता घोषित हुई। आयोजन समिति ने इन दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मेला संयोजक ग्राम प्रधान संतोष कुमार व मोती सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियाेगिता शुरू कराया। उद्घाटन मैच में उतरी परसिया इन्दरपुर की टीम ने करनौटी कुटी को सात अंक के मुकाबले 12 अंक बनाकर मुकाबला पांच अंक के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच गोरखपुर और रुद्रपुर भलुही के बीच खेला गया। गोरखपुर की कबड्डी टीम रुद्रपुर भलुही के नौ अंक के मुकाबले 14 अंक बनाकर विजयी रही। इसके बाद शुरू हुए फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम व परसिया इन्दरपुर की टीम आमने-सामने हुईं। इस मैच के शुरू होते हए बारिश शुरू हो गई। अंत में टाॅस उछाल कर हार-जीत का निर्णय लिया गया, जिसमें गोरखपुर की टीम विजयी और इंदरपुर की टीम उपविजेता घोषित हुई। दोनों टीम को शील्ड और अन्य पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन हीरालाल विश्वकर्मा और निर्णायक की भूमिका कन्हैया निषाद ने निभाई। इस दौरान नरोत्तम दास जी महराज, रामानंद तिवारी, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश निगम, राजकुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे है।