फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   junoon sports

Kushinagar News: जुनून खेल में प्रतिभा दिखाएंगे परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ी

Sun, 23 Jul 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
junoon sports
खेल को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की तरफ से अगस्त में चलेगा जुनून खेल कार्यक्रम
विज्ञापन

बीएसए ने कार्यक्रमों की तिथि निर्धारित कर नामित किया नोडल अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के परिषदीय स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की तरफ से अगस्त से विशेष अभियान के तहत जुनून कार्यक्रम होगा। इसके लिए जिले के 10 परिषदीय विद्यालयों को कार्यक्रम स्थल चुना गया है। इसके सफल आयोजन के लिए बीएसए ने नोडल शिक्षक भी नामित कर जरूरी तैयारियों को समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति और ठहराव में गतिविधियां काफी अहमियत रखती हैं। इस दिशा में अमर उजाला लगातार प्रयास करता रहा है। इसे देखते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान विजय किरन आनंद ने अमर उजाला की अगुवाई में खेल गतिविधियों के आयोजन करने के निर्देश दिए थे। बीएसए डॉ. राम जियावन ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा व जिला व्यायाम शिक्षक रेनू बाला सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। ये नोडल अधिकारी विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर जुनून कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में आयोजन के लिए स्कूलों का चयन किया गया। इसमें संविलयन विद्यालय मोतीललहा, संविलयन विद्यालय चैती मूसहरी, संविलयन विद्यालय अहिरौली तुला दास, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसेना, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुइयां, संविलियन विद्यालय भरवलिया, संविलयन विद्यालय डुमरी, संविलयन विद्यालय मिश्रौली, संविलयन विद्यालय बतरोली धुरखंडवा, संविलयन विद्यालय नदवा विशनपुर को कार्यक्रम स्थल चुना गया है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार सैनी, मोहम्मद साबिर सिद्दीकी, राजकुमार सिंह, तसउर हुसैन, विनीता सिंह, मनोज कुमार चतुर्वेदी, अनिल कुशवाहा, मुमताज अहमद, राम बहादुर राय को खेल गतिविधियों का आयोजन प्रभारी नामित कर स्कूल में बच्चों को तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रत्येक माह जनपद स्तर पर बैठक कर जुनून खेल का कार्यक्रम की प्रगति का समीक्षा करेंगे। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद स्तर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

बीएसए ने बताया कि जिन स्कूलों में खेल मैदान है, उनका चयन किया गया है। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसमें छात्रों की प्रतिभा में निखार आएगा और उनका उत्साहवर्धन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed