{"_id":"5d277d718ebc3e6cc2268fdb","slug":"jumped-into-canal-kushinagar-news-gkp3134954110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के दमोदरी पुल पश्चिमी गंडक नहर में युवक के कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में युवक ने लगाई छलांग
पुलिस गोताखोरों को लेकर पूरे दिन करती रही युवक की तलाश
रामकोला। थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के सामने ही एक युवक ने दुकान में चाय पी और उसके कुछ देर बाद मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पूरे दिन उसकी तलाश करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
दामोदरी गांव में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के निकट स्थित चाय की दुकान पर बृहस्पतिवार की सुबह 25 वर्षीय एक युवक पहुंचा। उसने दुकान में चाय पी और फिर सुबह के करीब दस बजे नहर में छलांग लगा दिया। यह देख दुकान में बैठे लोग अवाक रह गए। पानी गहरा होने की वजह से युवक डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और पूूरे दिन उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। रामकोला थाने के एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि काफी प्रयास किया गया। गोताखोर भी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला। उसका नाम-पता भी नहीं मालूम हो सका।