{"_id":"65888b435df097fd09016d95","slug":"jumped-in-front-of-a-train-with-his-three-year-old-son-both-died-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-411271-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों की दर्दनाक मौत
Mon, 25 Dec 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:18 AM IST
सार
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के शीतलापुर गांव का मकरध्वज चौहान (30) अपनी ससुराल कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार गांव गया था। बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मकरध्वज तीन साल के बेटे अंश को लेकर बाइक से खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास पहुंचा।
विज्ञापन
पुत्र मकरध्वज व पोते अंश की मौत के बाद रोते विलखते राजेन्द्र चौहान
विस्तार
कुशीनगर जिले में पारिवारिक कलह से आजिज शख्स ने अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। रविवार को खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के शीतलापुर गांव का मकरध्वज चौहान (30) अपनी ससुराल कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार गांव गया था। बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद मकरध्वज तीन साल के बेटे अंश को लेकर बाइक से खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास पहुंचा। यहां वह अंश को गोद में लेकर खड्डा से गोरखपुर जा रही बांद्रा एक्सप्रेस के सामने कूद गया। मकरध्वज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अंश को तुर्कहां सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस संबंध में खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह से आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।