{"_id":"64c163af69a3627ede065e8d","slug":"journalist-bike-looted-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2192-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदमाशों ने पत्रकार से की मारपीट, चाकू के बल पर लूट ली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदमाशों ने पत्रकार से की मारपीट, चाकू के बल पर लूट ली बाइक
Wed, 26 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
नोट- सर, यह अपने अखबार के छितौनी स्टेशन के पत्रकार हैं। कृपया खबर लग जाए।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे की घटना
संवाद न्यूज एजेसी
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे पर बुधवार को दिनदहाड़े छह की संख्या में आए बदमाशों ने एक पत्रकार को मार-पीटकर बाइक व नकदी छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के मुखर्जी नगर मोहल्ला निवासी दिवाकर कुमार एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हैं। बुधवार को किसी कार्य से बाइक से जटहां बाजार गए थे। वहां से दोपहर में लौट रहे थे। दिन के करीब तीन बजे एनएच-727 पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे पर पहुंचे थे, तभी दो बाइक पर सवार छह लोग मुंह बांधे सामने आ गए और रोक दिए। मारपीट कर जेब में रखे 2,800 रुपये नकद व बाइक छिन लिए और भाग निकले। छीनाझपटी में मोबाइल बच गया।
दिवाकर कुमार ने तत्काल एसओ हनुमानगंज अजय कुमार पटेल को सूचना दी। एसआई अनुराग शर्मा मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर पत्रकार दिवाकर से पूछताछ कर खोज-बीन में जुट गए, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दिन में पत्रकार से हुई इस घटना से पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ अजय कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली है। तत्परता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।