{"_id":"63b86021d61b87288251d05d","slug":"joint-pain-is-troubling-in-winter-people-are-reaching-the-district-hospital-kushinagar-news-gkp463445487","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाड़े में तंग कर रहा जोड़ों का दर्द, लोग पहुंच रहे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाड़े में तंग कर रहा जोड़ों का दर्द, लोग पहुंच रहे जिला अस्पताल
Sat, 07 Jan 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:18 AM IST
सार
चिकित्सक बताते हैं कि ठंड में मांस-पेशियों में ऐंठन और कुछ सख्ती आ जाती है, जिसका असर जोड़ों पर पड़ता है। जोड़ों में रक्त का प्रवाह भी धीमा पड़ जाता है, जो हड्डियों का दर्द बढ़ने की वजह बनता है। शरीर को धूप कम मिलती है। इससे हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इससे भी जोड़ों में दर्द और हड्डियों में अकड़न आ सकती है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिजली गुल होने पर मोबाइल की लाइट जलाकर पर्ची देते डॉक्टर व लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
जाड़े ने लोगों के जोड़ों का दर्द बढ़ा दिया है। परेशान लोग जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज चलने, खड़े होने, हिलने-डुलने और आराम करते समय भी दर्द, पैरों में सूजन होने, चलने पर जोड़ों के लॉक हो जाना, कड़ापन, पुराने चोट में दर्द उभरने की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि अत्यधिक ठंड से ऐसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए लोगों को दवा के साथ-साथ सेहत दुरुस्त रखने वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक बजे तक 500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे थे। इसमें से अधिक भीड़ अस्थि रोग विशेषज्ञ के यहां थी। उपचार कर रहे अस्थि रोड विशेषज्ञ डॉ. एमएच खान ने बताया कि ठंड में जोड़ों का दर्द किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। हड्डियां थोड़ी कमजोर होती हैं, तो अधिक प्रभावित करती हैं। तापमान में कमी के कारण नसें सिकुड़ने लगती हैं और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है।
ऐसे में धूप सेंकने से काफी राहत मिलती है। योग से सर्वाइकल की समस्या को दूर करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ओपीडी में ज्यादातर मरीज दर्द की शिकायत के साथ आ रहे हैं। सामान्यतया ऐसे लोगों को दवा दी जाती है और बचाव के तरीके से अवगत कराया जाता है। बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा किसी भी तरह की एक्सरसाइज या योग न करने की सलाह दी जाती है। इससे समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
बिजली हुई गुल, मोबाइल, टॉर्च से देखें गए मरीज
जिला अस्पताल में तकरीबन डेढ़ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इस बीच अस्थि रोग में एक तीमारदार ने मोबाइल का टार्च जलाया। वहीं पर्ची पर दवा लिखने के लिए चिकित्सक ने अपनेमोबाइल का टॉर्च जलाया। तकरीबन 10 मिनट तक बिजली गुल रही।
जोड़ों, हड्डी में दर्द के कारण और बचाव
चिकित्सक बताते हैं कि ठंड में मांस-पेशियों में ऐंठन और कुछ सख्ती आ जाती है, जिसका असर जोड़ों पर पड़ता है। जोड़ों में रक्त का प्रवाह भी धीमा पड़ जाता है, जो हड्डियों का दर्द बढ़ने की वजह बनता है। शरीर को धूप कम मिलती है। इससे हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इससे भी जोड़ों में दर्द और हड्डियों में अकड़न आ सकती है। एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे रहने से दर्द की समस्या बढ़ जाती है। बचाव के लिए ज्यादातर शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। शरीर को गर्म रखने की कोशिश करें। ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाएं। मछली, मीट, अंडे, मूंगफली के अलावा ज्यादा पानी पीएं।
जिला अस्पताल में ठंड में हड्डी और जोड़ो के दर्द से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी जांच कर दवा दी जा रही है।-डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस