{"_id":"6647d800d338124c55029e74","slug":"joint-director-health-took-information-about-treatment-and-medicines-in-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116977-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी में इलाज व दवाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी में इलाज व दवाओं की ली जानकारी
Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने शुक्रवार को फाजिलनगर सीएचसी और पिपरा रज्जब स्थित आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से जांच, इलाज और दवा वितरण के बारे में जानकारी ली। जेडी डाॅ. बीएम राव फाजिलनगर सीएचसी में दवा कराने आए मरीज और उनके परिजनों से शासन से मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दवा वितरण, ओपीडी, इमरजेंसी सेवा और दवा की उपलब्धता से संबंधित जरुरी निर्देश दिए। प्रसव कक्ष और सीएचसी परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर चेताया कि किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने जर्जर आवास के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान डाॅ. साजिद हुसैन, डाॅ. अंबिका राय, डाॅ. आरके कुशवाहा, डाॅ. अखिलेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट दिनेश राय, नागेंद्र सिंह, ललिता सिंह, दीपा वर्मा, किरन राव, रेनू कन्नौजिया, मकबूल, गांधी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डाॅ. साजिद हुसैन, डाॅ. अंबिका राय, डाॅ. आरके कुशवाहा, डाॅ. अखिलेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट दिनेश राय, नागेंद्र सिंह, ललिता सिंह, दीपा वर्मा, किरन राव, रेनू कन्नौजिया, मकबूल, गांधी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन