फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Join dedication to the nation cadets

राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जुड़ें कैडेट्स

Wed, 04 Jan 2017 11:20 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Join dedication to the nation cadets
विदाई समारोह मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
 बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में प्रथम वर्ष के एनसीसी कैडेट्स ने द्वितीय वर्ष के कैडेट्स की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया। इसमें एनसीसी के महत्व पर जानकारी देने के साथ ही कैडेट्स को उपहार देकर विदाई दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ.रीतेश कुमार चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में कॉलेज के कैडेट्स का क्रियाकलाप सराहनीय रहा है। कैडेट्स को अध्ययन करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जुड़े रहना चाहिए। इससे एनसीसी को बल मिलता है। 
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की तरफ से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली, पर्यावरण संरक्षण रैली, प्रदूषण मुक्त दीपावली, ग्रीन एवं क्लीन कॉलेज कैंपस का आयोजन प्रभावी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई में सुरेश प्रसाद गुप्त, उदयप्रकाश तिवारी, महेंद्र पांडेय, सुधीर कुमार, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र, हरिकेश सिंह, बलींद्र, ब्रजलाल शर्मा, जमीर अहमद, श्रीकांत, मिथिलेश कुमार गोंड, अनिल कुमार दुबे, कृष्ण मोहन राव, ज्ञानेश्वर राव, अखिलेश पाठक, शैलेंद्र, मनीष त्रिपाठी, गोवर्धन पांडेय, चंदन, अखिलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed