फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewellery worth lakhs stolen after breaking the lock of shop

Kushinagar News: दुकान का ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी चोरी

Mon, 16 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen after breaking the lock of shop
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला-हरपुर चौराहे पर स्थित आभूषण की दुकान का शनिवार की रात ताला तोड़कर चोर लाखों की ज्वेलरी समेत बैटरी और लैपटॉप उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, गौनरिया निवासी अमरनाथ वर्मा पुत्र नरायन वर्मा ने करीब एक साल पहले मुड़िला-हरपुर चौराहे के पास दुकान खोली थी। शनिवार की रात दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रविवार को सुबह मकान मालिक रामआज्ञा साहनी का पोता अमरदीप साहनी ने उठा तो दुकान का ताला टूटा देख डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक हाटा कोतवाली रामसहाय चौहान मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed