{"_id":"625da3cde445c579bc2a8086","slug":"jewellery-chori-kushinagar-news-gkp433812537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी तोड़कर चार लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी तोड़कर चार लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिकी तोड़कर चार लाख के आभूषण चोरी
- मथौली बाजार के मेन रोड पर खड़ी थी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। स्थानीय बाजार के मेन रोड के किनारे एक आभूषण व्यवसायी की खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर करीब चार लाख के आभूषण चोरी हो गए। व्यवसायी ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया निवासी सतीश वर्मा मथौली बाजार में कप्तानगंज-हाटा मुख्य मार्ग के किनारे आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह सोमवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे घर से बाइक की डिकी में एक बैग में आभूषण लेकर दुकान आए। वह दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान खोलने चले गए। वहां से वापस आए तो बाइक की डिकी टूटी थी। बैग में रखा आभूषण गायब थे। दुकानदार ने मथौली पुलिस को सूचना दी और कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।