{"_id":"6992340474c08445c40e403c","slug":"jewellers-robbery-a-loaded-magazine-recovered-fir-registered-against-three-miscreants-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154798-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ लूटकांड : एक लोडेड मैगजिन बरामद, तीन बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ लूटकांड : एक लोडेड मैगजिन बरामद, तीन बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 16 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करते एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ खड्डा विरेन्द्र सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। देवतहा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी से बीस हजार नकदी समेत करीब 15 लाख रुपये के आभूषण लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों पर लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी की मौजूदगी में मौके से एक लोडेड मैगजिन पुलिस ने बरामद की है। घटना के पर्दाफाश के लिए सीओ खड्डा के नेतृत्व में पांच टीम लगी हैं। महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस निगरानी बढ़ा दी है।
सेमरा गांव निवासी भीम वर्मा देवतहा बाजार में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक कर असलहे के बल पर 20 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये कीमत के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे रात सर्राफ भीम को लेकर बदमाशों की तलाश में घूमती रही। घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग हुई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
रविवार को खड्डा के सीओ विरेंद्र सिंह के साथ एएसपी सिद्धार्थ सिंह पीड़ित दुकानदार की दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने महराजगंज जिले की सीमा तक जाकर दोनों जिलों को जोड़ने वाले मार्गों का भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। मौके से मिली मैगजिन और इस रूट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
-वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गिरी हुई बाइक, पास में पड़ा हेलमेट और उसके बगल में गोलियों से भरी मैगजीन दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद लोग मैगजीन का फोटो लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उसी लूट की वारदात से जुड़ा है, हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।