फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelery and cash stolen from bullion shop by breaking into

Kushinagar News: सेंध काटकर सराफा दुकान से जेवर और नकदी चोरी

Sun, 11 Feb 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from bullion shop by breaking into
मेहदीगंज। सराफा दुकान में सेंध काटकर घुसे चोर 1.10 लाख के जेवर और 40 हजार रुपये चुरा ले गए। तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के आधार छपरा के बाजार टोला निवासी विशाल वर्मा की मेहंदीगंज चौराहे पर आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह दुकान के पीछे की दीवार टूटी देख लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। दुकानदार ने दुकान खोली तो काउंटर में रखे 40 हजार रुपये, 20 ग्राम सोना और 150 ग्राम चांदी गायब थी। चोर तिजोरी को नहीं तोड़ पाए थे। चोरी की खबर मिलते ही दुकानदारों और गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद सामने की एक दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद दुकानदारों का कहना है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, उस दुकान के ठीक सामने यूपी बड़ौदा बैंक की शाखा है। यहां पर हर रोज रात में 112 नंबर की गाड़ी खड़ी रहती है। लेकिन घटना की रात पुलिस की गाड़ी नहीं थी। इसके अलावा चौराहे पर दो होमगार्डों की ड्यूटी लगती है। चोरी की जानकारी होमगार्डों को भी नहीं हुई। मौके से दीवार तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का उपकरण मिला है। एसओ राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। बाजार की दुकानों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed